फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   old people dies due to lightning in Bensagar village

बेनसागर गावं में बिजली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Thu, 08 Jul 2021 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
old people dies due to lightning in Bensagar village
कोतवाली क्षेत्र के बेनसागर गांव में बृहस्पतिवार को बिजली की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेनसागर गांव निवासी विक्रमा यादव (60) दोपहर में कोटे की दुकान पर राशन लेने गए थे। वह राशन लेकर घर आ रहे थे। वह घर से कुछ दूरी पर थे तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह किसी मकान की ओट लेते इसी बीच बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आकर गिर पड़े। ग्रामीण के शोर मचाने पर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए और झुलसे वृद्ध को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में लोग बिलखने लगे। गांव के लोग पीड़ित परिवार के सदस्यों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। पुलिस ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed