फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old Mangal's procession with elephants and horses

Ghazipur News: हाथी-घोड़े के साथ निकला बुढ़वा मंगल का जुलूस

Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Old Mangal's procession with elephants and horses
हनुमान जी की झांकी रही लोगों के आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

डीजे और बैंडबाजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे युवा
आने-जाने वालों पर की गई अबीर-गुलाल की बौछार
संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदारनगर। देव प्रबंध समिति की ओर से ऐतिहासिक बुढ़वा मंगल का जुलूस दिलदारनगर गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर से मंगलवार को उमंग और उल्लास के साथ निकाला गया। इसमें शामिल हाथी, घोड़े और ऊंट एक तरफ जहां जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे, वहीं हनुमान जी की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। हर कोई अबीर-गुलाल उड़ाता चल रहा था।
दिलदारनगर गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर पर सुबह सात बजे से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। दस बजे तक बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। हवन-पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद जुलूस रवाना हुआ। इसमें आगे हनुमान जी की सवारी के साथ लोग महावीरी झंडा लहराते हुए चल रहे थे। पीछे हाथी-घोड़ा और ऊंट चल रहे थे। जुलूस में शामिल युवा बैंडबाजे और डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे उसमें लोग शामिल होते चले गए।
विज्ञापन

दिलदारनगर गांव बिंदपुरवा, थाना होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए जुलूस ने नगर में प्रवेश किया तो नगर पंचायत चेयरमैन अविनाश जायसवाल के साथ अन्य लोगों ने जगह-जगह पर जुलूस का स्वागत किया। जिस रास्ते से भी यह गुजर रहा था, उसे देखने के लिए लोग घर की छतों पर पहुंच जा रहे थे। इसके बीच से गुजरने वाले लोगों पर जुलूस में शामिल युवा अबीर-गुलाल की बौछार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र की बिजली की कटौती कर दी गई थी। जुलूस में देव प्रबंध समिति के अध्यक्ष भिरुखी राम, ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ गुदरी, आनंद मोहन उर्फ झुम्मक, गामा कुशवाहा, प्रभु यादव, सुरेश कुशवाहा, दीपक, ओमप्रकाश, वंश नारायण, मंटू यादव आदि मौजूद थे।

0000
इनसेट
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
दिलदारनगर। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। क्षेत्राधिकारी जमानिया, दिलदारनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह, रेलवे सुरक्षा बल दिलदारनगर के प्रभारी बाल गंगाधर, जीआरपी चौकी प्रभारी संतोष कुमार ओझा के साथ नगसर, सुहवल थाना पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed