{"_id":"c2dbc18dcd17fba50abb106bc7e90cdf","slug":"officers-a-week-s-respite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को एक हफ्ते की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को एक हफ्ते की मोहलत
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिले की चार तहसीलों में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 738 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसमें से 27 आवेदनपत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया।
जखनिया संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 107 आवेदनपत्रों में सिर्फ 3 का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थनापत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग
के अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया। लंबित प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर निस्तारण नहीं हुए तो संबंधित विभाग के अधिकारी का वेतन रोक दिया जाएगा।
कहा कि जन समस्या निस्तारण को गंभीरता से लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, विद्युत आदि विभागों के प्रकरण अधिक रहे। इस मौके
विज्ञापन
पर पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय आदि अधिकारी मौजूद थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी बीपी सिंह की अध्यक्षता में 201 आवेदनपत्रों में से 6 का मौके पर निस्तारण
किया गया। इस मौके पर तहसीलदार एके मिश्र मौजूद थे। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी एके सिंह की अध्यक्षता में 236 आवेदनपत्रों में से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी
राजकुमार की अध्यक्षता में 141आवेदनपत्रों में से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।