{"_id":"6a1884ff686e50592b03c145","slug":"offered-prayers-seeking-peace-progress-and-prosperity-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-153230-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: इबादत कर मांगी अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: इबादत कर मांगी अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ
विज्ञापन
बहादुरगंज ईदगाह में नमाज अदा करते नमाजी। संवाद
गाजीपुर। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बृहस्पतिवार को भाईचारा, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। जिले की करीब 534 ईदगाहों और मस्जिदों समेत अन्य इबादतगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और इब्राहिमी सुन्नत के तहत कुर्बानी पेश की। घरों में सेवइयों और विभिन्न पकवानों की खुशबू से त्योहार का उल्लास दिखाई दिया।
उधर, बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, ईदगाहों और मस्जिदों पर पैदल गश्त की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जबकि सोशल मीडिया सेल को भी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया था।
अलसुबह लोग नए परिधान पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर रवाना हुए। नमाज से पहले इमामों ने खुत्बा पढ़ते हुए कुर्बानी की अहमियत और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने पूर्वजों की मगफिरत की दुआ मांगी।
विज्ञापन
बहरियाबाद, मोहम्मदाबाद, कासिमाबाद, बहादुरगंज, गंगौली, शादियाबाद, सिधागरघाट, देवकली, जमानिया, औडिहार, करंडा, खानपुर, दिलदारनगर, नंदगंज, भरसर, मनिहारी समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में भी बकरीद का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस : बकरीद पर्व को सकुशल कराने के लिए जिले भर में पुलिस बल तैनात रहा। कासिमाबाद क्षेत्र में डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ करीब 100 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
बच्चों को चॉकलेट देकर दी बधाई
गाजीपुर। बकरीद के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए बनाये रखने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा शहर के विशेश्वरगंज में कैंप लगाकर नमाज तक मौजूद रहे। डीएम व एसपी की ओर से बच्चों को चॉकलेट देकर ईद की बधाई दी गई।