फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nursing college will be established in the district, exercise will start soon

जिले में स्थापित होगा नर्सिंग कालेज, जल्द शुरू होगी कवायद

Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nursing college will be established in the district, exercise will start soon
चिकित्सा के क्षेत्र में जिले को एक और नई सौगात नर्सिंग कॉलेज के रूप में मिलने वाली है। कॉलेज स्थापित कराने के लिए जल्द ही कवायद शुरू होगी। कागजी कार्रवाई से लेकर प्रस्ताव भेजने को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस वर्ष के अंतिम माह तक इसके स्थापित होने की संभावना जताई जा रही है। इससे जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं और भी सुदृढ़ हो जाएंगी।
विज्ञापन

नगर के आरटीआई मैदान में संचालित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज से जहां विभिन्न विधाओं के चिकित्सकों की पौध तैयार की जा रही है। वहीं नर्सिंग कॉलेज स्थापित होने से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर यहां के मेधावी छात्र-छात्राओं के सपनों को पंख लग जाएंगे। मेडिकल कॉलेज परिसर में ही नर्सिंग कॉलेज स्थापित कराया जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसे स्थापित कराने के लिए जहां कागजी कार्रवाई में जुट गया है। वहीं प्रस्ताव बनाने की कवायद भी तेज कर दी गई है। इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले छात्र-छात्राओं को अन्य प्रांतों और जनपदों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed