{"_id":"68e4070bb72fe7e5490b1b63","slug":"nsa-action-against-meraj-the-main-accused-in-the-double-murder-case-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-140315-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मेराज के खिलाफ रासुका की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मेराज के खिलाफ रासुका की कार्रवाई
विज्ञापन
गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में सात महीने पहले हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मेराज के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है। डीएम अविनाश कुमार के आदेश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने बताया कि बीते 21 मार्च को मलदहिया बगीचा पुराना पोखरा के पास चिलौना कला निवासी अनुराग सिंह और अमन चौहान की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी उचौरी निवासी मेराज और अंकित सोनकर को 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके अलावा हत्यारोपी अफताब उर्फ गुडडू, इकरार को बीते छह अप्रैल को और आरोपी साहिल उर्फ बिल्लू 15 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था।
वारदात से आम जनमानस, व्यापारियों व बुजुर्गों और बच्चों में भय व्याप्त हो गया था। लोगों का घरों से बाहर निकला दूभर हो गया था। उचौरी स्थित सभी दुकानें एवं स्कूल-कॉलेज प्रभावित हो गए थे। पीड़ित परिवारों द्वारा लगातार अपने जान माल का खतरा बताया जाता रहा था।
विज्ञापन
पुलिस टीम उनको सुरक्षा प्रदान करने के साथ लोगों में कानून के प्रति विश्वास की भावना पैदा करने और शांति व्यवस्था व आम जनता में भय को समाप्त करने एवं सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए निरंतर भ्रमणकर की। इन सभी तथ्यों को देखते हुए जिलाधिकारी ने दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मेराज के खिलाफ रासुका की कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद मुख्य आरोपी मेराज के खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।