फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now the registration of Prime Minister's Insurance Scheme will be done in the post offices too

अब डाकघरों में भी होगा प्रधानमंत्री बीमा योजना का पंजीकरण

Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now the registration of Prime Minister's Insurance Scheme will be done in the post offices too
जनसामान्य की सुविधा के लिए डाकघरों में तमाम नई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी के तहत अब डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के 1699 डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्णकुमार यादव ने बताया कि डाकघरों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान की खतौनी, आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) एवं बैंक पासबुक साथ लाना होगा। खरीफ एवं रबी फसलों के लिए क्रमश: दो प्रतिशत एवं डेढ़ प्रतिशत का प्रीमियम अदा करना होगा।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि इसके अलावा डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर से असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग ई-श्रम कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं, जो पूर्णतया नि:शुल्क है। इसलिए 16 से 59 वर्ष तक की उम्र होनी चाहिए। पंजीकरण के लिए बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा। उन्होंने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जिले के अधीन सभी डाकघरों में 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और ई-श्रम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि इसका फायदा अधिक लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed