फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now the police will do character verification of PRD personnel

Ghazipur News: अब पुलिस करेगी पीआरडी कर्मियों का चरित्र सत्यापन

Thu, 25 Sep 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now the police will do character verification of PRD personnel
गाजीपुर। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के कर्मियों का चरित्र सत्यापन पुलिस करेगी। साथ ही मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र दिए बगैर उनकी डयूटी अब नहीं लग सकेगी। मेडिकल फिटनेस न होने या पुलिस सत्यापन में दोष सिद्ध होने की स्थिति में ड्यूटी नहीं लगेगी। महानिदेशक स्तर से इसके आदेश जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को प्राप्त होने के बाद इसे जिले में प्रभावी किया गया है।जनपद में 517 पीआरडी विभागीय ड्यूटी देते हैं। महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पत्र के अनुसार पुलिस विभाग से पीआरडी कर्मियों का चरित्र सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट होने का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य किया गया है। चिकित्साधिकारी की तरफ से जारी प्रमाणपत्र ही मान्य किया गया है। आदेशित किया गया है कि कर्मियों के रिकॉर्ड के सत्यापन के बाद ही उनकी डयूटी लगाई जाए। रिकॉर्ड में कोई प्रतिकूल प्रविष्टि होने पर उन्हें डयूटी न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed