फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now control rooms will be built in all police stations, CC cameras will be linked

Ghazipur News: अब सभी थानों में बनेगा कंंट्रोल रूम, लिंक होंगे सीसी कैमरे

Wed, 22 Jan 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Now control rooms will be built in all police stations, CC cameras will be linked
अपराधियों पर निगहबानी के लिए अब जिले में लगे 17 हजार सीसी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ने की कवायद जोर पकड़ रही है। पुलिस लाइन की तरह अब सभी थानों में भी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। यहां पहले चरण में हर थाने के आसपास मुख्य स्थानों पर लगे 15-20 सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। ट्रॉयल सफल होने पर कैमरों के लिंक करने की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस कार्य की शुरुआत फरवरी में करने की तैयारी है।
विज्ञापन

लूट, चेन स्केचिंग सहित अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर अपराधी बड़े आराम से भाग जाते हैं। वहीं, पुलिस को अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में कई दिन लग जाते हैं। शासन के निर्देश पर पुलिस विभाग ने सार्वजनिक स्थानों का चयन किया और उन जगहों को सीसी कैमरों से लैस किया गया, जिससे अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। मौजूदा समय में जनपद में 17 हजार सीसी कैमरे लगे हुए हैं। इसमें शहर के अंदर लगे 43 सीसी कैमरे कंट्रोल रूप से लिंक किए गए हैं। ये कैमरे महुआबाग, विकास भवन चौराहा, सैनिक चौराहा, पीजी काॅलेज चौराहा, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, रौजा, सिंचाई विभाग, कचहरी, सिटी रेलवे स्टेशन सहित 11 तिराहे-चौराहों लगे हैं, जिसकी निगरानी पुलिस लाइन में स्थापित कंट्रोल रूम से की जाती है। खासकर नगर में प्रवेश जिन इलाकों से होता है, वहां विशेष नजर रखी जा रही है। इस व्यवस्था को अब जनपद के सभी थानों में करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी थानों में इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed