फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Non-receipt of money grew resentful

पैसा न मिलने पर बढ़ी नाराजगी

Mon, 05 Dec 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Non-receipt of money grew resentful
शादियाबाद कस्बा में यूनियन बैंक में पैसा नहीं मिलने पर चक्काजाम करती महिलाएं।
करेंसी को लेकर मची हायतौबा समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को यूबीआई से पैसे का भुगतान न होने पर दुल्लहपुर और शादियाबाद में बैंक ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मार्ग पर चक्काजाम लगा दिया। पुलिस और बैंक अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दुल्लहपुर के जलालाबाद स्थित यूनियन बैंक में पैसा निकालने के लिए ग्राहक सुबह सात बजे से ही पहुंच गए थे। दस बजे बैंक खुलने पर लोग खुश हुए कि अब उन्हें पैसा मिल जाएगा। इसी बीच बैंक मैनेजर की ओर से जैसे ही यह बताया गया कि पैसा नहीं है, ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बैंक के खिलाफ हो-हल्ला करते हुए गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर सुबह दस बजे चक्काजाम कर दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। बैंक प्रबंधक और जलालाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर डेढ़ घंटा बाद जाम समाप्त कराया। शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने कहा कि पैसा आने वाला है। 
विज्ञापन


उधर, शादियाबाद चौराहा पर स्थित यूनियन बैंक के खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपभोक्ता पहुंच गए थे। बैंक खुलने के बाद कैश नहीं है कि तख्ती लगा दी गई। इसे देख ग्राहकों को गुस्सा फूट पड़ा और शादियाबाद-बहरियाबाद मार्ग पर सुबह 11 बजे चक्काजाम कर वह बैंक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर 12 बजे जाम समाप्त कराया। ग्राहकों के हो-हल्ला के बीच बैंक कर्मी ताला बंदकर वहां से खिसक गए। जाम में दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे। दोनों स्थानों पर जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करेंसी को लेकर आए दिन लोगों का गुस्सा फूट रहा है और वह जाम लगाने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed