चंदौली जिले के भाजपा के पूर्व विधायक शिवपूजन राम को केंद्रीय रेल मंत्री की ओर से पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति का सदस्य बनाया गया गया। इसको लेकर उनके गृह जनपद गाजीपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है। मूल रूप से देवकली ब्लाक के माऊपारा गांव के निवासी शिवपूजन चंदौली सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी शीर्ष पद पर जा सकता है। पूर्व विधायक के शुक्रवार को गृह जनपद में आने पर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, दिलीप गुप्ता, तेरसू यादव, केपी गुप्ता, कमलेश पांडेय, गुरुप्रसाद गुप्ता, सुदामा यादव, मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह, धीरेंद्र पांडेय, रामलोचन राम, आशा देवी, अनीता देवी, चंद्रावती देवी, श्रीकांत सिंह, सूर्यदेव राय उनका स्वागत किया।