फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nodal officer reviews vaccination work

नोडल अधिकारी ने की टीकाकरण कार्य की समीक्षा

Fri, 14 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer reviews vaccination work
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जनपद के नोडल अधिकारी स? - फोटो : GHAZIPUR
जिले के नोडल अधिकारी एवं सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में कोरोना टीकाकरण, गो-आश्रय केंद्र, अलाव और रैन बसेरा आदि की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 2754132 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि टीकाकरण बढ़ाए जाने के लिए टीमों की संख्या बढ़ाकर 415 कर दी गई है। 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लक्ष्य 253910 के सापेक्ष प्रथम डोज 81608 को लगाई जा चुकी है। नोडल अधिकारी ने जिले में अधिक से अधिक कोविड-19 जांच तथा लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण का निर्देश दिया। उन्होंने 20 जनवरी तक प्रथम डोज के शत-प्रतिशत एवं द्वितीय डोज का 75 प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमेश ने बताया कि ऑनलाइन डाटा फीड करने के लिए जिले में टेक्निकल टीम की आवश्यकता है जिस पर नोडल अधिकारी ने मिशन निदेशक को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए की गई तैयारियों का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 278 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय पर दो तथा तहसीलों में 18 स्थानों पर रैन बसेरा बनाए गए हैं। अब तक नि:शुल्क वितरित 12169 कंबल सभी तहसीलों को मिलाकर निराश्रित, असहाय एवं कमजोर व्यक्तियों-परिवारों को प्रदान किया गया। गो-आश्रय स्थल की जानकारी लेने पर बताया गया कि जिले में 24 अस्थाई एवं दो वृहद गो-आश्रय स्थल संचालित हैं इनमें कुल 2290 गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सभी गो-आश्रय स्थलों पर शीतलहर से बचाव के लिए शेड के चारो तरफ मोटी पॉलीथिन शीट एवं अलाव की व्यवस्था के साथ ही उनके चारा एवं पीने के लिए शुद्ध पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे। बैठक में जिलाधिकारी एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि.रा. अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू.रा. सुशीललाल श्रीवास्तव एवं अन्य संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed