फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No medicine, no test facility... silence on PHC

न दवा, न जांच सुविधा...पीएचसी पर सन्नाटा

Mon, 21 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
No medicine, no test facility... silence on PHC
आम जन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हो रहा है लेकिन यह महज औपचारिकता बनकर रह गया है। हालत यह है कि पीएचसी पर जांच सुविधा एवं दवाओं के अभाव में मरीज बिना उपचार कराए ही लौट रहे हैं। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारा पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शासन ने हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन करने का आदेश दिया है। मेले में एलोपैथ, होमियोपैथ एवं आयुर्वेद के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की तरफ से मरीजों की जांच और इलाज किया जाना है। लेकिन बिहार राज्य की सीमा पर स्थित सीएचसी भदौरा सहित किसी भी पीएचसी पर जांच की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

समुचित दवा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण मरीजों की इन सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने को लेकर रुचि कम होती जा रही है। चिंता की बात तो यह है कि शासन स्तर से भी सीएचसी, पीएचसी में स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि क्षेत्रीय लोगों को विवश होकर उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के पास जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदौरा ब्लॉक क्षेत्र में सीएचसी के अलावा चार पीएचसी बारा, गहमर, देवल, दिलदारनगर स्थित हैं। सभी केंद्रों में चिकित्सकों के अभाव के साथ खून सहित अन्य कई जरूरी जांच भी नहीं होती है। दवाओं के नाम पर सर्दी, जुकाम, बुखार आदि की दवा ही मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed