{"_id":"583341934f1c1bbf04b3aa2a","slug":"nlaid-into-the-main-gate-of-the-bank-lock-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के मुख्य गेट में जड़ा ताला, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के मुख्य गेट में जड़ा ताला, नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
सुहवल स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैक में पैसा निकालने के लिए लगी लोगों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित यूनियन बैंक खुलने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में खाताधारक वहां पहुंच गए थे। बैंक खुलने के समय जब बैंक मैनेजर तथा कर्मचारी पहुंचे तो लोगों में पैसा लेने के लिए और अफरा-तफरी मच गई। उनका गुस्सा तब फूट पड़ा, जब बैंक खुलते ही यह बात बताया गया कि कैश खत्म हो गया है। किसी भी ग्राहक को आज पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाद घंटों कतार में खड़े लोग आपे से बाहर हो गए और बैंक के सामने नारेबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं हो-हल्ला के बीच बैंक के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया। इसके बाद सैदपुर-चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर महिला और पुरुषों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
राजपुर स्थित यूनियन बैंक के खुलने से पहले ही सोमवार को बड़ी संख्या में महिला-पुरुष खाताधारक कतार में खड़े हो गए थे। दस बजे बैंक खुलते ही बैंक कर्मियों की तरफ से लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि आज केवल पैसा जमा होगा। पैसा मिलेगा नहीं। इतना सुनते ही ग्राहकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने बैंक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चैनलगेट में ताला जड़ दिया। इसके बाद करीब साढ़े 10 बजे बैंक के सामने सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग पर महिला-पुरुषों ने जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।
जाम करने वालों का आरोप था एक तरफ जहां 500 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध को लेकर लोग परेशान है, वहीं बैंक अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं है। सूचना मिलते ही थाना के एसआई रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर दिन में 12 बजे जाम समाप्त कराया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।