फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nitil president, vice president Rakesh

नितिल अध्यक्ष, राकेश उपाध्यक्ष

Fri, 12 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 12 Dec 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nitil president, vice president Rakesh

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न पदों के लिए 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान

विज्ञापन
में थे। मतदान के लिए कुल 17 बूथ बनाए गए थे। सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। महाविद्यालय में कुल 7862 छात्र मतदाताओं में से 3276 ने मताधिकार का प्रयोग किया।

 दिन में 1 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कराई गई। मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर नितिल यादव 1247 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा अरविंद सिंह कुशवाहा को 306, मनीष कुमार 43,

 मनोज सिंह यादव 1126 तथा रामअवध राम को 512 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार मौर्य 1492 मत पाकर विजयी रहे। इसके अलावा सुजीत कुमार को 532, सुनील यादव 1188, महामंत्री पद पर हिमांशु यादव 920 मत पाकर विजयी रहे। इसके अलावा अरुण

कुमार 619, जितेंद्र यादव 869, देवेंद्र कुमार 103, देवेंद्र सिंह यादव 306, राकेश चौहान 121, सतीश कुमार पासवान 68, श्यामप्रताप सिंह को 247 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पद पर अभिषेक कुमार यादव 1425 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। अमित कुमार कुमार को 934, जसवंत सिंह यादव 771 तथा प्रदीप कुमार को 103 मत मिले। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अमित कुमार

 1211 मत पाकर विजयी रहे। रामप्रवेश सिंह यादव को 584, रुद्रमणि त्रिपाठी को 391, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर बृजेश सिंह कुशवाहा 234 मत पाकर विजयी रहे। चंद्रशेखर सिंह को 173 और रवि कुशवाहा को 151 मत मिले। कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर नीरज सिंह 155

मत पाकर विजयी रहे, जबकि आशुतोष सिंह को 136 मत मिले। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अवनीश कुमार दुबे 80, अनिल सिंह 64 तथा अभिषेक द्विवेदी को 58 मत मिले। शारीरिक शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर विपिन यादव और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर

प्रांजल शेखर निर्विरोध निर्वाचित हुए। बाद में प्राचार्य डा. ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed