फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   nirhu ka poora win match

निरहु का पूरा ने सात विकेट से मैच जीता

Sun, 13 Mar 2022 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
nirhu ka poora win match
सुहेलदेव स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट का फाइनल मैच निरहु का पूरा व दिलदारनगर गांव के बीच खेला गया। जिसमें निरहु का पूरा की टीम ने सात विकेट से जीतकर कप पर कब्जा जमा लीया। मैच का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलिराम यादव ने किया। दस ओवर के मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिलदारनगर गांव की टीम सात विकेट खोकर 57 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरे निरहु का पूरा के खिलाड़ियों ने तीन विकेट पर ही 58 रन बनाकर सात विकेट से जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया। मैन आफ द मैच निरहु के पूरा के खिलाड़ी सतेंद्र राजभर व सिरीज दिलदारनगर गांव के खिलाड़ी मनीष को मिला। प्रधान प्रतिनिधि बलिराम यादव ने विजेता टीम के कप्तान राजेंद्र को कप व उप विजेता टीम को भी कप दिया। कहा कि खेल में हार व जीत लगा रहता है, जो हारता है वही जीतता है। अंपायर की भूमिका जितेंद्र व संदीप ने निभाई। इस मौके पर बच्चन राजभर, अश्वनी श्रीवास्तव, कुंदन, अक्षय, राहुल, पिटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed