फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   niraashrit baalikaon ka sanrakshan karega baal grh baalika

निराश्रित बालिकाओं का संरक्षण करेगा बाल गृह बालिका

Tue, 26 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
niraashrit baalikaon ka sanrakshan karega baal grh baalika
गाजीपुर। बाल गृह बालिका गुमशुदा, निराश्रित बालिकाओं का जहां संरक्षण करेगा। वहीं उनके पुनर्वासन तक उनकी देखभाल भी करेगा। साथ ही समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें हुनरमंद भी बनाएगा। सैदपुर के रफीपुर में करीब 30 बेड के इस केंद्र का संचालन स्वयं सेवा संस्था द्वारा किया जा रहा है। इसके संचालन से अब ऐसी बालिकाओं को अन्यत्र जनपद में नहीं भेजना पड़ेगा। दस वर्ष से 18 वर्ष तक की निराश्रित, गुमशुदा अथवा पीड़ित बालिकाओं के संरक्षण को लेकर जनपद में कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्हें बलिया, वाराणसी बाल गृह बालिका भेजना पड़ता था। ऐसे में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सैदपुर के रफीपुर में बाल गृह बालिका के संचालन से अब ऐसी बालिकाओं को अन्यत्र जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। इस केंद्र में जहां पुनर्वासन तक इन बालिकाओं का संरक्षण और भरण-पोषण होगा। वहीं समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए उन्हें सामाजिक विकास के आधार पर तैयार करने के साथ बेहतर शिक्षा-दीक्षा भी दी जाएगी। साथ ही शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए आवास, शिक्षण एवं परीक्षण की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के साथ भोजन, वस्त्र, चिकित्सा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाएगा। प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि सैदपुर के रफीपुर में बाल गृह बालिका का संचालन हो रहा है। यहां बालिकाओं के संरक्षण और भरण-पोषण के साथ ही हुनरमंद बनाया जाएगा। इसके संचालन से पहले निराश्रित, गुमशुदा बालिकाओं को वाराणसी और बलिया बाल गृह बालिका भेजना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed