फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nine months after the double murder, NSA action was taken against the main accused.

Ghazipur News: दोहरे हत्याकांड के नौ महीने बाद मुख्य आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई

Thu, 18 Dec 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nine months after the double murder, NSA action was taken against the main accused.
गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में नौ माह पूर्व हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अब सख्त कदम उठाया है। हत्यारोपी साहिल उर्फ बिल्लू पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बीते 21 मार्च को उचौरी गांव स्थित मलदहिया बगीचा, पुराने पोखरे के पास चिलौना कला गांव निवासी अनुराग सिंह और अमन चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को अलग-अलग मुठभेड़ों में गिरफ्तार कर जेल भेजा। 22 मार्च को मेराज और अंकित सोनकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि छह अप्रैल को अफताब उर्फ गुड्डू और इसरार को जेल भेजा गया। वहीं, 15 अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर साहिल उर्फ बिल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। एसपी ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड से उचौरी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में लोक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। भय का ऐसा माहौल बन गया था कि लोग घरों से बाहर निकलने में डरने लगे थे। दुकानें, स्कूल-कॉलेज तक प्रभावित हो गए थे। पीड़ित परिवारों ने लगातार जान-माल का खतरा जताया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पीएसी बल के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त की। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सहयोग से कानून के प्रति लोगों का विश्वास बहाल करने के प्रयास किए गए और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

लोक व्यवस्था को खतरे में डालने वालों पर सख्ती-एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इन सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उचौरी निवासी साहिल उर्फ बिल्लू के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि लोक व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

घटना से कांप उठा था इलाका-गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में 21 मार्च को दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज डबल मर्डर ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था। अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतकों की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर चिलौना गांव निवासी 18 वर्षीय अमन चौहान और 29 वर्षीय अनुराग सिंह के रूप में हुई थी। बताया गया था कि हमलावरों ने दोनों युवकों को उनके घरों से बाहर बुलाया और उचौरी गांव के पास स्थित एक बगीचे में ले जाकर गोली मार दी थी। पुलिस ने घटनास्थल से तीन कारतूस के खोखे बरामद किए थे। इससे यह स्पष्ट था कि हत्या में अवैध असलहों का इस्तेमाल किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed