फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   nine infected with corona, one died

कोरोना से नौ संक्रमित, एक की मौत

Mon, 07 Feb 2022 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
nine infected with corona, one died
गाजीपुर। जिले में सोमवार को नौ कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत तो महसूस की, लेकिन एक मरीज की इलाज के दौरान गैर जनपद में मौत से हड़कंप मच गया। ऐसे में मरीजों के मौत आंकड़ा आठ पहुंच गया है। इधर मिले कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आईसोलेट किया गया। वहीं 18 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 246 पहुंच गई है। वहीं 617 किशोरों को प्रथम और 3526 को दूूसरा डोज लगा। 691 को बूस्टर डोज लगा। साथ ही 18 से 60 वर्ष के 814 को कोरोना का पहला डोज और 10182 को दूसरा डोज लगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 253910 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। ऐसे में अब तक 266101 किशोरों को पहला टीका लग चुका है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। हालांकि मरीजों के स्वास्थ्य होने की रफ्तार भी अब तेज हो चुकी है। देर शाम आई रिपोर्ट में नौ कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां सक्रिय हो गई, वहीं इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच करने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है, जिससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित किया जा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए जुटी हुई है। संक्रमण के घट रहे दर से जहां थोड़ी राहत महसूस की जा रही है, जबकि मरीजों के मौत से हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि गैर जनपद में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में तीसरी लहर में अब तक आठ मरीजों की मौत हो चुकी है। एहतियात के साथ सतर्कता काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed