फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nine huts burned to ashes by fire

आग से नौ झोपड़ियां जलकर राख, बोलेरो खाक

Mon, 30 Mar 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Nine huts burned to ashes by fire
जमानिया/मतसा। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मेदिनी चक नंबर-दो में सोमवार को दिन में अज्ञात कारणों से एक के बाद एक नौ झोपड़ियों में आग लग गई। इस घटना में जहां सभी झोपड़ियां जलकर राख हो गई, वहीं एक बोलेरो जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो घंटा बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंची। सब कुछ जलने के बाद पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन

जमानिया क्षेत्र के मेदिनी चक नंबर-दो में तारकेश्वर यादव, विरेंद्र यादव, सीताराम यादव, विनोद यादव का परिवार झोपड़ी में रहता था। सोमवार को सभी लोग आसपास स्थित खेतों में थे। इसी दौरान दिन में करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें उठता देख लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना देने के बाद ग्रामीण शोर-शराबा के बीच आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने पानी डालकर किसी तरह से लपटों को शांत किया। दो घंटा बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह से बुझाया। इस घटना में तारकेश्वर की एक, विरेंद्र की छह, सीताराम की एक और विनोद की एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। विरेंद्र की एक पड़िया भी गंभीर रूप से झुलस गई। झोपड़ी के सामने खड़ी छबीला यादव की बोलेरो जलकर खाक हो गई। पीड़ितों ने बताया कि आग की इस घटना में झोपड़ियों के साथ ही उसमें रखा हजारों का गृहस्थी के सामानों के साथ ही खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। सब कुछ जल जाने के बाद न तो सिर छिपाने के लिए छत बची है और न ही तन ढकने के लिए कपड़ा। बताया कि घटना की सूचना पुलिस की दो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed