फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nigerian player Hans' goal thanks to Muhammadpur's victory

नाइजीरियाई खिलाड़ी हंस के गोल की बदौलत मुहम्मदपुर विजई

Thu, 06 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Nigerian player Hans' goal thanks to Muhammadpur's victory
सुहवल इंटर कालेज में आयोजित अंतरराज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता में महेंद एवं मोहम्दपुर ( बिहार )के ब? - फोटो : GHAZIPUR
स्थानीय गांव के इंटर कालेज के मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 49वीं अंतर्राज्यीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय-भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में बिहार के मुहम्मदपुर ने नाइजीरियाई खिलाड़ी हंस के दो गोल की बदौलत महेंद को 4-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मैच के बारहवें मिनट में ही मुहम्मदपुर के राफेल ने टीम के लिए शानदार मैदानी गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 26वें मिनट में हंस ने शानदार पास के जरिए गोलकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 44वें मिनट में मुहम्मदपुर के भूटानी खिलाड़ी अरविंद ने शानदार मैदानी गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर के बाद शुरू हुए खेल में भी मुहम्मदपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के 75वें मिनट में एक बार फिर नाइजीरियाई खिलाडी हंस ने बेहतरीन गोल कर टीम को 4-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। यह बढ़त मैच समाप्त होने तक बरकरार रही। इस अवसर पर राजेंद्र राय, प्रफुल्लचंद्र राय, पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय, शिब्बू राय, भगवती प्रसाद तिवारी, प्रिंस, राजू राय, राजू ठाकुर, राहुल खरवार आदि मौजूद थे। मैच में निर्णायक एमडी खान तथा उद्घोषक सुरेंद्रनाथ राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed