{"_id":"614a17cc8ebc3e21370769aa","slug":"new-enthusiasm-and-energy-will-be-infused-among-the-youth-ghazipur-news-vns612937485","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजवानों में नए उत्साह और ऊर्जा का होगा संचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौजवानों में नए उत्साह और ऊर्जा का होगा संचार
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अंकित भारती के जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में मंगलवार को स्वागत किया गया। इस दौरान भारती ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार नौजवान विरोधी है। नौजवानों को नौकरी देने की जगह छीनी जा रही है।
स्वागत कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि अंकित के लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। नौजवानों में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। इस दौरान अंकित भारती ने कहा कि आज देश सांप्रदायिक ताकतों के चंगुल में फंस गया है। देश को सांप्रदायिक ताकतों से मुक्त कराने की जिम्मेदारी नौजवानों पर है। कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियां नौजवान विरोधी है जिससे युवाओं में निराशा है। भाजपा सरकार के पास नौजवानों की खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं है। युवाओं को नौकरी देने का वादा कर उन्हें ठगने का काम किया गया है। नौकरी देने के बजाए नौकरियां छीनी जा रही हैं। कहा नौजवानों के सपने को सच करने का काम सिर्फ सपा ही कर सकती है।
इस अवसर राजेश कुशवाहा, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवचन यादव, आत्मा यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, सिकंदर कनौजिया, कमलेश यादव, तहसीन अहमद, रामाशीष यादव, रामऔतार शर्मा, उदय यादव, सुभाष यादव, श्रीराम यादव, सीरी यादव, उपेंद्र यादव, विभा पाल, ताहिर सिद्दीकी, संदीप यादव, विजयशंकर यादव, रामनारायन राम, रामविजय यादव उपस्थित थे। संचालन समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया।