फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nehru Stadium beat Karampur 2-0

नेहरू स्टेडियम ने करमपुर को 2-0 से हराकर बाजी मारी

Sun, 29 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nehru Stadium beat Karampur 2-0
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से रविवार को दादा मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 14 वर्ष के बालकों की हॉकी एवं ओपेन वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। हाकी प्रतियोगिता का फाइनल नेहरू स्टेडियम एवं करमपुर के बीच खेला गया। इसमें नेहरू स्टेडियम गोराबाजार ने 2-0 से बाजी मारी। स्टेडियम की तरफ से रोहन कुमार ने दो गोल किए। हॉकी प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया था। इसमें नेहरू स्टेडियम ‘ए‘, करमपुर, अठगांवा, राधिका देवी इंटर कालेज गोराबाजार, बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर, सिखड़ी, नेहरू स्टेडियम ‘बी‘ की टीम ने प्रतिभाग किया। हॉकी प्रतियोगिता का उद्वघाटन राष्ट्रीय सीनियर हॉकी खिलाड़ी ग्यासुदीन अहमद ने किया। पुरस्कार वितरण परियोजना निदेशक बालगोविंद शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परियोजना निदेशक ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही व्यक्ति अपने सपनों को साकार करता है। ओलंपिक प्रतियागिता में हमारे देश ने पूरे विश्व में नाम रौशन किया है। दादा ध्यानचंद के जीवन पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की बात कही। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में टेक्निकल टीम के नफीस अहमद, आसिफ इकबाल, करन कुमार, बृजेश यादव, मेहताब आलम, मो. इलियास, रवि गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सुदामा राम, रघुवर यादव, हॉकी खिलाड़ी दिनेश यादव, फुटबाल कोच संगीता यादव, संतोष शर्मा, प्रहलाद राय, राजेश राय, निसार अहमद, आमिर अंसारी, रणजीत यादव, अहमर जमाल, परवेज, इंद्रदेव, राधेश्याम सिंह यादव, जैनेंद्र कुमार, हीरालाल प्रजापति, योगेंद्र कुमार, डॉ. बिजेंद्र सिंह, राजू सिंह, अमित अग्रहरी, पंकज प्रजापति, बृजेश, संजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे। अंत में उप क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव ने मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पहले बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एकल ग्रुप में शत्रुघ्न कुशवाहा ने रिशू को 25-22, 23-25, 21-11 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। युगल ग्रुप में संतोष वर्मा एवं संतोष पटेल को राजेश एवं प्रमोद की जोड़ी ने 21-70, 21-12 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण परियोजना निदेशक एवं उप क्रीड़ाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed