{"_id":"fab05ddd49fbdfbe4085c7bee88378b4","slug":"negligence-in-disposal-of-complains-is-not-excuse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं
अमर उजाला, ब्यूूराो, गाजीपुर
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पांच तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 739 आवेदन पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें से सिर्फ 59 का ही निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद में तहसील दिवस पर प्रभारी जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र ने जनपद स्तरीय सभी अधिकारियों को संबंधित आवेदन पत्रों का निस्तारण समय से करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार प्रभारी जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र की अध्यक्षता में मुख्य तहसील दिवस में 216 आवेदन पत्र प्रस्तुत हुए। इनमें से 13 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय सभी अधिकारियों को संबंधित आवेदन पत्रों का निस्तारण समय से करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिस अधिकारी के स्तर का प्रकरण हो उसको तत्काल निस्तारित किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय, उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय, सहायक आयुक्त सहकारिता आरआर विश्वकर्मा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
सदर तहसील में उपजिलाधिकारी एके सिंह की अध्यक्षता में 181 आवेदन पत्रों में 24 का मौके पर निस्तारण किया गया।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस में कुल 180 आवेदन पत्रों में से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनिया संवाददाता के अनुसार सीआरओ की अध्यक्षता में 84 में से महज एक आवेदन पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी कैलाश सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 78 आवेदन पत्र प्रस्तुत हुए, इनमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया।