फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Need to break BJP's spell of lies: Afzal Ansari

भाजपा के झूठ के तिलिस्म को तोड़ने की जरूरत : अफजाल अंसारी

Sun, 25 Feb 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Need to break BJP's spell of lies: Afzal Ansari
गाजीपुर। सपा की बैठक रविवार को लोहिया भवन पर हुई। बैठक में लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी और सांसद अफजाल अंसारी का स्वागत किया गया। अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा ने पूरे मुल्क को झूठ और धर्म के चादर से ढंक दिया है। हमें उनके झूठ के तिलिस्म को तोड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुल्क आज भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों और सांप्रदायिक सोच के चलते खतरे में है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते देशवासी परेशान हैं। भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। भाजपा सरकार जनहित के सवाल हल न कर, केवल विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने में व्यस्त है। लोकतंत्र को सशक्त करने और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखने की आवश्यकता है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, उमाशंकर कुशवाहा, त्रिवेणी राम, खेदन यादव, सुदर्शन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed