फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   National highway will remain closed for five hours in the morning

सुबह पांच घंटे के लिए बंद रहेगा राष्ट्रीय राजमार्ग

Fri, 29 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
National highway will remain closed for five hours in the morning
सुहवल ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के पहले चरण के तहत सोनवल से सिटी एवं घाट तक नई रेल लाइन के करीब 35 करोड़ से होने वाले दोहरीकरण के अंतर्गत मेदिनीपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग गाजीपुर के ऊपर पिलर संख्या एटी 41 से 42 के दूसरे हिस्से पर शनिवार की सुबह पांच बजे से 10 बजे तक गार्डर लांचिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऐसे में राजमार्ग पर पांच घंटे के लिए ब्लाक रहेगा। आरवीएनएल ने एहतियातन इसकी सूचना डीएम, एसपी को दे दी है। इस दौरान राजमार्ग से गुजरने वाले विभिन्न छोटे-बड़े वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पहले चरण के अन्तर्गत इस नई रेल लाइन का करीब 35 करोड़ से दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसी के तहत मेदिनीपुर के पास राजमार्ग के ऊपर इसके दूसरे हिस्से पर गार्डर लांचिंग की जानी है। पहले चरण की चौदह किमी लंबी बारह सौ करोड़ की परियोजना में पहले सिंगल लाइन को लेकर काम चल रहा था, लेकिन इसकी महत्ता को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने इस नई लाइन के दोहरीकरण का निर्णय लिया था। मालूम हो कि इसके पहले बीते बारह मार्च को पिलर के एक हिस्से पर सिंगल लाइन के लिए मेदिनीपुर के पास राजमार्ग पर गार्डर लांचिंग की गई थी। नई रेल लाइन में कुल 72 पिलर हैं जिनमें से 45 पिलरों पर गार्डर लांचिंग का काम पहले ही हो चुका है। 37 रेल वायडक पर डैक स्लैब की ढलाई पूरी की जा चुकी है। शेष की भी ढलाई का काम तेजी से चल रहा है। इस संबंध में जीपीटी के वाइस प्रेसीडेंट अश्विनी कुमार ने बताया कि गार्डर लांचिंग को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed