फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nandini became acting head teacher for a day and taught the lesson of discipline.

Ghazipur News: एक दिन के लिए नंदिनी बनीं कार्यवाहक प्रधानाध्यापक, पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Wed, 24 Sep 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nandini became acting head teacher for a day and taught the lesson of discipline.
मिशन शक्ति के तहत कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर की प्रधानाचार्य बनी कक्षा सात की छात्रा नंदिनी। संव
सादात के कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को एक दिन के लिए कार्यवाहक प्रधानाध्यापक का कक्षा सात की छात्रा नंदिनी ने कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

नंदिनी ने विद्यालय के सभी कक्षाओं के बच्चों को अनुशासित रखा।
नंदिनी ने बच्चों को नियमित रूप से समय पर विद्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किया। स्वयं स्वच्छ रहकर विद्यालय को भी स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने को कहा।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन अवकाश से पहले उन्होंने मिड-डे-मील की गुणवत्ता को स्वयं चखा, परखा एवं जांच कर दूसरे बच्चों को भोजन करने की अनुमति दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनकर छात्रा नंदिनी ने विद्यालय के कार्यों का बहुत अच्छे तरीके से क्रियान्वयन करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सतिराम राम, जैनब रहमान, पूजा मिश्रा, अनीता यादव, रुखसाना, ऋचा मद्धेशिया, गीता देवी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed