फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Names were not on the voter list at the raging rural

मतदाता सूची में नाम न होने पर भड़के ग्रामीण

Wed, 26 Aug 2015 11:54 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 26 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Names were not on the voter list at the raging rural
मतदाता सूची में नाम न होने से नाराज लोगों ने बुधवार को बरही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि गांव के 150 लोगों का नाम मतदाता सूची से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन


बरही गांव के लोगों को जब बुधवार को पता चला कि मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है तो वे भड़क गए। इस दौरान ग्रामीणों ने बीएलओ और ग्राम पंचायत पर मिलीभगत कर 150 पचास पात्र लोगों के नाम हटा कर 150 अपात्रों का नाम
विज्ञापन


शामिल करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीण रामअवध, दीपक, चंदन, राकेश, सोनी देवी, मदन, सपना आदि ने बताया कि 2010 की मतदाता सूची हमलोगों का नाम अंकित था लेकिन 2015
विज्ञापन
विज्ञापन


की सूची से नाम हटा दिया गया। कहा कि अगर गड़बड़ी दूर नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अवधेश भारती, सुनील गुप्ता, श्यामनाथ राम, राकेश, सत्येंद्र पटेल, सुनील सिंह, डब्बू सिंह, बंटी सिंह मौजूद रहे।


उधर, जन कल्याण संस्थान के प्रबंधक कैलाश नाथ यादव ने मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाबालिग बच्चों मतदाता बनाया गया है। शादी के बाद ससुराल चली गई लड़कियों के नाम मतदाता

सूची से नहीं हटाया गया है। उन्होंने गड़बड़ी दूर करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed