फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nahai Ghat in the flickering light of the lamp

दीपों की झिलमिल रोशनी में नहाए घाट

Sat, 04 Nov 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 04 Nov 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Nahai Ghat in the flickering light of the lamp
कलेक्टर घाट पर दीप जलाती महिलाएं।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को देव दीपावली का पर्व उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर के गंगा घाटों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के घाटों को दीपों एवं आकर्षक बिजली की झालरों से सजाया गया था। घाटों पर हजारों दीप जले। इससे ऐसा लग रहा था कि मानो जमीं पर झिलमिल सितारे उतर आए। जयकारा के साथ मां गंगा की भव्य आरती का दृश्य देख श्रद्धालु निहाल हो गए। घाटों पर लोगों की तरफ से बनाई गई आकर्षक रंगोली भी दर्शकों का मन मोह रही थी।
विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली होती है। इस अवसर पर देव दीपावली मनाने का क्रम अब जोर पकड़ने लगा है। शहर के ददरीघाट, कलक्टरघाट, गोलाघाट, चीतनाथ घाट, खिड़की घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में दीप जलाए गए थे। शाम ढलते ही मां गंगा की आरती उतारने के बाद जब दीपों को जलाया गया तो कुछ ही पलों में गंगा घाट दीपों की रोशनी से नहा उठे।
विज्ञापन


इस मनोहारी दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग इन घाटों पर शाम होते ही पहुंच गए थे। दीपों की रोशनी की जगमग के बीच की गई आतिशबाजी का भी उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया। घंटों घाटों पर मौजूद इस नजारे को देखने के लिए बच्चे ही नहीं बड़ों में भी गजब का उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घर की छतों के साथ ही घरों के आसपास स्थित मंदिरों में दीप जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटों पर बनाई गई आकर्षक रंगोली भी लोगों का मन मोह रही थी। कलक्टर घाट पर सदर एसडीएम विनय कुमार गुप्ता ने गंगा आरती की। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार थाना के सामने स्थित तालाब पर देव दीपावली का पहली बार आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीप जलाए। दीपों की मीठी रोशनी बरबस ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए लोग देर रात तक जमे रहे। सेवराई ःदेव दीपावली पर क्षेत्र के परेमन शाह पोखरा पर सैकड़ों की संख्या में दीप जलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed