फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Murder-robbery were arrested accused of punk

हत्या-लूट का आरोपी बदमाश दबोचा गया

Fri, 05 Jun 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 05 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
 Murder-robbery were arrested accused of punk
मरदह पुलिस ने शुक्रवार को कंसहरी मोड़ पर हल्की मुठभेड़ के बाद मऊ निवासी बदमाश अजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला।   
विज्ञापन


बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और मरदह से पिछले दिनों लूटी गई बाइक बरामद की गई। उसके ऊपर हत्या, लूट समेत दर्जनों मामले गाजीपुर और मऊ के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन



एसपी वैभव कृष्ण ने शुुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों  के समक्ष गिरफ्तारी का दावा किया। उन्होंने बताया कि सुबह  एएसपी ग्रामीण अनिल सिंह, कासिमाबाद सीओ वेदप्रकाश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश अपने साथी के साथ बाइक से मरदह क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने इसकी सूचना मरदह एसओ प्रशांत कुमार को दी। एसओ पुलिस  कर्मियों के साथ कंसहरी मोड़ पर  गए। इसी दौरान बाइक से आ रहे दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पीछा करते देख बाइक पर पीछे बैठा बदमाश कूदकर भाग निकला। बाइक चला रहे बदमाश को धर-दबोचा।

इस दौरान पकड़े गए बदमाश ने पुलिस से हाथापाई भी की। पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत कुमार यादव, निवासी मऊ, रानीपुर थाना क्षेत्र के ताहिरपुर बताया। उसके पास से देशी तमंचा, दो कारतूस के साथ एक लूटी गई बाइक बरामद की गई।


एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने फरार होने वाले अपने साथी का नाम मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा बस्ती निवासी जितेंद्र चौहान बताया। एसपी ने बताया कि बदमाश के पास से मिली बाइक 24 मई को मरदह के पनसेरवा चट्टी पर रामशबद राजभर को तमंचा के बल पर आतंकित कर लूटी गई थी। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने इस सफलता पर पुलिस टीम को तीन हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed