फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   murder case

त्रिभुवन हत्याकांड के नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Sun, 18 Oct 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
murder case
मौधा। सैदपुर कोतवाली के देवचंदपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर पांच दिन पूर्व हुई किसान त्रिभुवन सिंह की हत्या के दो नामजद आरोपियों पर पुलिस ने रविवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही इनाम की राशि 50 हजार करने के लिए पुलिस विभाग से पत्र भी भेजा गया है। वहीं अज्ञात अपराधियों में चिह्नित दो शातिर पुलिस गिरफ्त में हैं जिनसे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस हत्यारोपियों के पास पहुंचने का दावा भी कर रही है। 14 अक्तूबर की रात देवचंदपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर हुई त्रिभुवन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने घटना में नामजद दोनों अपराधियों कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी और आनंद सिंह उर्फ ढोलक पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। इसके अलावा इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये करने के लिए शासन को पत्र भी भेजा है। इनाम घोषित होने के साथ दोनों की तलाश में पुलिस टीम ने पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हत्यारों की खोज करने के लिए कुल आठ टीमें बनाई गई हैं। इसकी मानीटरिंग खुद एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस को कामयाबी भी मिली है, अज्ञात अपराधियों में से दो पुलिस गिरफ्त में हैं जिनसे पूछताछ के साथ शातिरों के पास पहुंचने का प्रयास टीम करने में जुटी हुई है। सैदपुर कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि सन्नी के उपर कोतवाली में हत्या, रंगदारी और गैंगस्टर के कुल पांच मुकदमें दर्ज हैं। जबकि देवचंदपुर निवासी ढोलक उर्फ आनंद सिंह के खिलाफ रंगदारी और मारपीट के कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि नामजद आरोपियों के ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित हो गया है। पुलिस अपराधियों के बहुत करीब है जल्द ही वह दबोच लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed