फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Municipal elections will be held in the first phase in the district

Ghazipur News: जिले में प्रथम चरण में होंगे निकाय चुनाव

Sun, 09 Apr 2023 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections will be held in the first phase in the district
नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार की शाम आरक्षण की अंतिम सूची जारी हो गई। इसमें जनपद के आठ नगर निकायों के अध्यक्ष पद को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ। सभी सीटों पर प्रथम चरण में चुनाव होगा। अधिसूचना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनैतिक दलों में भी चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई। जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से देर शाम को निकायों में प्रत्याशियों के लगे बैनर, पोस्टर और दिवाल पेंटिंग हटाया जाने लगे। चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन, 18 अप्रैल को नामंकन पत्रों की जांच, 20 अप्रैल को नाम वापसी, 21 अप्रैल को प्रतीक आवंटन, 4 मई को मतदान और 13 को मतगणना होगा। वहीं, निकायों के अध्यक्ष पद को लेकर एक नजर डालें तो नगर पालिका गाजीपुर अनारक्षित, नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद पिछड़ी जाति, सैदपुर नगर पंचायतअनुसूचित जाति महिला, जमानिया नगर पालिका परिषद अनारक्षित, सादात नगर पंचायत सामान्य, बदादुरगंज पिछड़ा वर्ग के लिए सुरक्षित, जंगीपुर नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित और दिलदारनगर नगर पंचायत अनारक्षित है। जिले के आठ निकायों में दो लाख 29 हजार से अधिक मतदाता हैं। इनमें एक लाख 22 हजार से ज्यादा पुरुष एवं एक लाख छह हजार से अधिक महिला हैं। मतदाता सूची के अनुसार जिले के सभी आठ नगरीय निकायों में एक लाख 22 हजार 946 पुरुष एवं एक लाख छह हजार 412 महिला सहित कुल दो लाख 29 हजार 358 मतदाता हैं। सभी आठ निकायों में 2729 मतदाता बढ़े हैं। इनमें 1367 पुरुष एवं 1362 महिला हैं। अब नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 95 हजार 597, नगर पालिका परिषद जमानिया में 30 हजार 495, मुहम्मदाबाद में 32 हजार 324 मतदाता हैं। इसके अलावा पांच नगर पंचायतों सैदपुर में 20 हजार 657, सादात में 10 हजार 798, बहादुरगंज में 15 हजार 470, जंगीपुर में 11 हजार 837 तथा नगर पंचायत दिलदारनगर में 12 हजार 180 मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता जहां नगर पालिका परिषद गाजीपुर में हैं वहीं नगर पंचायत सादात में इनकी संख्या सबसे कम है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 51216 पुरुष एवं 44381 महिला सहित 95597 मतदाता हो गए हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद जमानिया में 16812 पुरुष एवं 13683 महिला संग 30495, मुहम्मदाबाद में 17015 पुरुष एवं 15309 महिला सहित 32324 मतदाता हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत सैदपुर में 11010 पुरुष एवं 9647 महिला सहित 20657, सादात में 5802 पुरुष एवं 4996 महिला सहित 10798, बहादुरगंज में 8150 पुरुष एवं 7320 महिला संग 15470, जंगीपुर में 6263 पुरुष एवं 5574 महिला सहित 11837 तथा नगर पंचायत दिलदारनगर में 6678 पुरुष एवं 5502 महिला सहित कुल मतदाताओं की संख्या 12180 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed