फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar's associate and NP chairman Reyaz's property worth Rs 24 crore attached

Ghazipur News: मुख्तार के सहयोगी और नपं अध्यक्ष रेयाज की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sun, 28 Sep 2025 05:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:05 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar's associate and NP chairman Reyaz's property worth Rs 24 crore attached
बहादुरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष रेयाज अहमद अंसारी बेनामी संप​त्ति को कुर्क करती पुलिस। स्रो
कासिमाबाद/ बहादुरगंज। माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी व नगर पंचायत बहादुरगंज के अध्यक्ष रेयाज अहमद अंसारी की 24 करोड़ की छह अचल भू-संपत्तियों को शनिवार को पुलिस ने कुर्क कर लिया। इन संपत्तियों को रेयाज अहमद अंसारी ने डी 131 गैंग के सहयोगी व बेसिक शिक्षा विभाग के चर्चित बाबू परवेज जमाल की पत्नी और पिता के नाम पर खरीदा था। कुर्क की संपत्तियों में दो मऊ और चार कासिमाबाद तहसील में हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि अगस्त में मुख्तार अंसारी के गैंग के सक्रिय सदस्य और डी 131 गैंग के सरगना रेयाज अहमद अंसारी, उसकी पत्नी निकहत परवीन, परवेज जमाल और नजीर अहमद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा कासिमाबाद कोतवाली में दर्ज कराया गया था। 12 सितंबर को कासिमाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने रिपोर्ट दी थी कि लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने और गैंग के अन्य सदस्यों के लिए आर्थिक, भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य से अर्जित धन से रेयाज अहमद अंसारी ने अचल भू संपत्ति खरीदी है। उसने अपने खास सहयोगी फरार परवेज जमाल की पत्नी यासमीन जमाल व उसके पिता ऐनुलहक के नाम से कई जगहों पर पर अचल भू संपत्ति खरीदी हैं। एसपी ने बताया कि रिपोर्ट पर उनकी संस्तुति पर डीएम अविनाश कुमार ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अचल भू-संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में कासिमाबाद तहसील की चार और मऊ जनपद की दो बेनामी संपत्तियों को कुर्क करने के साथ जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इन संपत्तियों की बाजार की कीमत करीब 24 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed