फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar's benami property worth five crore 10 lakh attached

मुख्तार की पांच करोड़ 10 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क

Wed, 27 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar's benami property worth five crore 10 lakh attached
गाजीपुर: कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी में मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति को कुर्क करती पुलिस। सं? - फोटो : GHAZIPUR
नगर कोतवाली के बबेड़ी स्थित आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पांच करोड़ 10 लाख रुपये की बेनामी संपत्ति जिला प्रशासन ने मुनादी के कुर्क कर ली। करीब 0.3134 हेक्टेयर भूमि इनके साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के नाम पर दर्ज है। प्रशासन ने अब तक मुख्तार अंसारी की करीब 65 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। वहीं गैंग संबंधित सदस्यों का करीब 109 करोड़ की अवैध संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का डंडा लगातार माफियाओं पर चल रहा है। जनपद में भी ऐसे गिरोह बंद सक्रिय सदस्यों और उनके सरगनाओं पर कार्रवाई कर नकेल कसी जा रही है। गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया- कलाप संबंधित रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी और उनके दोनों सालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस क्रम में सदर एसडीएम प्रतिमा मिश्रा और सीओ ओजस्वी चावला के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व की टीम सुबह 10.30 बजे बबेड़ी स्थित भूमि पर पहुंची और मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की। सदर सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति जो इनके साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के नाम पर दर्ज है और बबेड़ी के पास स्थित है, उसे मुनादी के बीच कुर्क की गई। बताया कि कुर्क भूमि की बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ 10 लाख रुपया है। कार्रवाई के दौरान सदर एसडीएम प्रतिमा मिश्रा, तहसीलदार अभिषेक राय, सदर कोतवाल विमलेश मौर्या सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed