फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MP Afzal Ansari accused the state government

सांसद अफजाल अंसारी ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप, बोले- लोकसभा की हार का बदला ले रही योगी सरकार

Sun, 01 Nov 2020 10:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 01 Nov 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
MP Afzal Ansari accused the state government
अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला

बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि राजनीतिक बदले की भावना से छोटे भाई मऊ विधायक मुख्तार अंसारी पर कार्रवाई की जा रही है। कहा कि सरकार चुनाव में हार का बदला ले रही है। उन्होंने कहा कि मुख्तार की हत्या भी कराई जा सकती है। कहा यह स्पष्ट नहीं किया जा रहा कि मुख्तार पर मुकदमे कहां चल रहे हैं, सरकार तो बस उसे हर हालत में यूपी लाने पर अड़ी हुई है। 

विज्ञापन


अफजाल ने कहा सरकार का महंगाई, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध पर ध्यान नहीं है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार इस तरह की कार्रवाई कर रही है। आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन फैसले में लिखता है कि नक्शा गलत है और प्रेस विज्ञप्ति में लिखा जाता है कि मुख्तार का करीबी है।
विज्ञापन


 

मुख्तार को निशाना बनाकर सरकार पूरे परिवार, रिश्तेदार एवं करीबियों के साथ अत्याचार कर रही है। यही वजह है कि गजल होटल के नक्शे में कमियां खोजी गईं। इसके बाद शनिवार की रात फैसला सुनाया गया, ताकि रविवार को आगे जाने का मौका न मिल सके। शम्म-ए- हुसैनी हास्पिटल ध्वस्त करने पर कहा कि सरकार एक अच्छा हास्पिटल बनाकर नहीं दे सकती, लेकिन गिराने का काम जरूर कर रही है। सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की हदें पार चुकी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed