फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Movement of two-wheelers started from Karmanasha bridge

Ghazipur News: कर्मनाशा पुल से दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

Sun, 01 Oct 2023 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Movement of two-wheelers started from Karmanasha bridge
बारा। करीब डेढ़ माह तक बंद रहने के बाद कर्मनाशा पुल रविवार को दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। लंबे समय बाद पुल पर यातायात शुरू होने से क्षेत्र के विभिन्न गांवों सहित बिहार के गांवों तक में खुशी की लहर दौड़ गई। जिस समय पुल बाइक सवारों के लिए खोला गया, वहां सेतु निगम या एनएचएआई का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


यूपी-बिहार को जोड़ने वाला कर्मनाशा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। गत वर्ष 22 नवंबर को जिला प्रशासन ने पुल से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया था। एनएचएआई के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने पुल की मरम्मत के लिए 305.46 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। एनएचएआई ने मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी बरेली की एक कंपनी को सौंपी थी। गत अगस्त माह में मरम्मत का कार्य शुरू हुआ तो सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। तभी से गहमर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों का बिहार से संपर्क कट गया।
विज्ञापन

उन्हें देवल स्थित कर्मनाशा पुल से आने-जाने में करीब 40 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। मरम्मत का कार्य लगभग पूरा होने के बाद रविवार को भारी और हल्के वाहनों का यातायात शुरू नहीं होने के बावजूद पुल से दो पहिया वाहनों को निकलने की अनुमति मिलने से नौकरी पेशा और कामकाजी तबके के लोगों को काफी राहत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह कार्यदायी संस्था के मजदूरों ने पुल से वाहनों का यातायात रोकने के लिए बनी दीवार को तोड़कर बाइक निकलने के रास्ता बनाया। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर रेहान ने बताया कि पुल से दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। पांच फीसदी काम शेष रह गया है। पूरा होते ही सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए पुल को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed