फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother pleaded to free the son from brick kiln

Ghazipur News: मां ने पुत्र को ईंट भट्ठा से मुक्त कराने की लगाई गुहार

Thu, 25 Apr 2024 05:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Mother pleaded to free the son from brick kiln
गाजीपुर। वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना के फूलपुर निवासी निर्मला बनवासी ने बुधवार को रामपुर मांझा थाना पुलिस और एमएलसी विशाल सिंह चंचल के कार्यालय में प्रार्थना-पत्र देकर पुत्र बाबूलाल को ईंट भट्ठा से मुक्त कराने की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। एमएलसी के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक ईंट भट्ठा संचालक पुत्र बाबूलाल को ईंट पथाई के लिए ले गए थे। उसके साथ उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे भी हैं। आरोप लगाया कि भट्ठा संचालक ने बिना मजदूरी दिए पुत्र को बंधक बनाकर मजदूरी करा रहा है। यहीं नहीं पुत्र को प्रतिदिन मारपीट भी की जा रही है। इसपर उन्होंने थानाध्यक्ष और श्रम परिवर्तन अधिकारी से वार्ता कर कार्रवाई करने को कहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed