फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Most forms of kasimabad

जवाहर नवोदय का सर्वाधिक क्रेज कासिमाबाद वालों में

Mon, 15 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 15 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
Most forms of kasimabad

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए इस बार छात्रों के

विज्ञापन
बीच जबरदस्त जंग होगी। कक्षा की 40 सीटों के लिए फरवरी में होने वाली प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक सीट पर करीब 92 छात्र जोर आजमाइश करेंगे।

आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद प्रवेश परीक्षा के लिए कासिमाबाद विकासखंड क्षेत्र के बच्चों में नवोदय में दाखिला पाने का सर्वाधिक क्रेेज है। शहर के पुलिस लाइन के पास जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना वर्ष 1991 में की गई थी। इस विद्यालय में कक्षा

छह में दाखिले के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने के लिए 31 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई थी। बाद में इसे 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया। निर्धारित तिथि तक विभिन्न विकासखंडों से 3795 छात्रों

की तरफ से आवेदन किया गया। सभी आवेदन पत्रों की 18 नवंबर से 28 नवंबर तक स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी के बाद परीक्षा में बैठने वाले पंजीकृत 3694 छात्रों का कंप्यूटराइज्ड विवरण हार्ड और साफ्ट कापी में सीबीएसई बोर्ड को भेज दिया गया। इसके अनुसार प्रवेश परीक्षा में 3694

परीक्षार्थी बैठेंगे। इसमें गाजीपुर नगर में 228, सदर ब्लाक में 211, जखनिया 286, मनिहारी में 289, सादात में 137, सैदपुर में 251 तथा देवकली ब्लाक के पंजीकृत छात्रों की संख्या 242 है।

 इसी तरह बिरनो में 205, मरदह में 324, करंडा 125, कासिमाबाद 332, बाराचंवर 152, मुहम्मदाबाद में 270 तथा भांवरकोल ब्लाक के 118 छात्र हैं। इसके अलावा जमानिया में 186, रेवतीपुर में 178 तथा भदौरा ब्लाक के परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या 160 है।     



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed