Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   More than five Congress leaders placed under house arrest before visiting Ayodhya.

Ghazipur News: अयोध्या जाने से पहले 5 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

Wed, 01 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
More than five Congress leaders placed under house arrest before visiting Ayodhya.
हाउस अरेस्ट हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम। स्रोत- स्वयं
गाजीपुर। उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले जनपद में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, प्रदेश सचिव आनंद राय, जिला प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा उनके आवासों पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन बताते हुए भाजपा सरकार पर सत्ता और प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि 29 जून की रात लगभग 11 बजे पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। इसी प्रकार जनक कुशवाहा, राघवेंद्र राम, महबूब निशा, आशुतोष गुप्ता, सुधांशु तिवारी, धर्मेंद्र, शंभू कुशवाहा, शमशाद अहमद, आलोक यादव समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस तैनात कर उन्हें अयोध्या जाने से रोक दिया गया। सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पूरी श्रद्धा और शांतिपूर्ण ढंग से प्रभु श्रीराम लला के दर्शन के लिए जा रहा था, लेकिन भाजपा सरकार ने अपनी राजनीतिक असुरक्षा के चलते प्रशासन का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया। इससे स्पष्ट हो गया है कि जो सरकार वर्षों से भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करती रही, वही आज रामभक्तों को ही अयोध्या जाने से रोक रही है।

हाउस अरेस्ट हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम। स्रोत- स्वयं

हाउस अरेस्ट हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम। स्रोत- स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed