फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   More than 19 and a half thousand service voters in seven assembly constituencies

सात विधानसभा क्षेत्रों में साढ़े 19 हजार से अधिक सर्विस मतदाता

Tue, 22 Feb 2022 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
More than 19 and a half thousand service voters in seven assembly constituencies
गाजीपुर। दूरदराज रहने वाले सर्विस मतदाताओं को ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिशन आफ पोस्टल बैलट साफ्टवेयर) के जरिए मतदान कराया जाएगा। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में साढ़े 19 हजार से अधिक ऐसे मतदाता हैं।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव के तहत सात मार्च को मतदान कराया जाएगा। सातवें एवं अंतिम चरण में होने वाले चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जहां राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई है वहीं चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की सक्रियता भी बढ़ गई है। आगामी चुनाव में दूरदराज रहने वाले जिले के सर्विस मतदाताओं की ओर से भी मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। वर्तमान में सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 19 हजार 867 सर्विस मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक जमानिया विस क्षेत्र में हैं जबकि सैदपुर में इनकी संख्या सबसे कम है। मिली जानकारी के अनुसार जखनिया में 2048, सैदपुर में 2027, गाजीपुर में 2434 तथा जंगीपुर विस में 3229 मतदाता हैं। इसके अलावा जहूराबाद में 2052, मुहम्मदाबाद में 3993 तथा जमानिया विस में 4084 सर्विस मतदाता हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी-उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सर्विस मतदाताओं को आनलाइन पोस्टल बैलेट पेपर भेजा जा चुका है। प्रत्येक सर्विस वोटर को पिन नंबर उपलब्ध कराया गया है। पोस्टल बैलेट को सर्विस मतदाता सीलबंद लिफाफे में भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed