{"_id":"62892c264fa91e049e18f693","slug":"moped-riding-father-son-dies-due-to-pickup-s-collision-ghazipur-news-vns6548000113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित चौमुहानी पर शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप के धक्के से मोपेड सवार पिता- पुत्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश करने के साथ वाहन को चिन्हित किया जा रहा है।
स्थानीय गांव के देवनारायण पट्टी निवासी राजेंद्र पांडेय (80) रात में घर से खाना खाने के बाद पुत्र उमेश पांडेय (57) के साथ मोपेड से डेरा पर जा रहे थे। इसी दौरान घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर रात करीब 11 बजे चौमुहानी पर ही पहुंचे थे कि नगदीलपुर की तरफ से गाजीपुर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर जब तक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते चालक पिकअप सहित फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने पुत्र उमेश पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता राजेंद्र पांडेय को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को मर्चरी हाउस में रखवा दिया। इधर पिता-पुत्र की मौत की जानकारी मिलते ही घर की महिलाओं के रोने- बिलखने से मातमी सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार सदस्य रमेश पांडेय की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी गई है।