फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Money returned to applicants account

Ghazipur News: 22 ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Fri, 14 Apr 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Money returned to applicants account
नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न निकायों के सदस्य पद के लिए 22 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए 40 और वार्ड के सदस्य पद के लिए 142 पर्चों की बिक्री हुई। अब तक अध्यक्ष पद के 177 एवं सदस्य पद के 710 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद गाजीपुर के विभिन्न वार्डों के सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। आज अध्यक्ष पद के 10 एवं सभासद पद के 21 नामांकन पत्र बिके। मुहम्मदाबाद : पालिका परिषद में सदस्य पद के लिए नौ ने नामांकन किया। यहां सभासद पद के 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जमानिया : विभिन्न वार्डों के सदस्य पद के लिए आठ प्रत्याशियों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया। यहां अध्यक्ष पद के लिए तीन एवं सदस्य पद के 20 पर्चों की बिक्री हुई। सादात : उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय नगर पंचायत चुनाव के तहत सदस्य पद के लिए एक नामांकन दाखिल हुआ। अध्यक्ष पद के सात और सभासद पद के 14 पर्चों की बिक्री हुई। औड़िहार : नगर पंचायत सैदपुर में तीसरे दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। अध्यक्ष पद के लिए नौ और सभासद के लिए 25 नामांकन पत्र खरीदे गए। कासिमाबाद : नगर पंचायत बहादुरगंज में तीसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। अध्यक्ष पद के लिए पांच एवं सदस्य पद के लिए कुल 35 नामांकन पत्र बिके। सेवराई : एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि दिलदारनगर नगर पंचायत के सदस्य पद के लिए एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा। अध्यक्ष पद के पांच एवं सदस्य पद के आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत जंगीपुर में सदस्य पद के लिए एक पर्चा दाखिल किया गया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक एवं सदस्य पद के लिए पांच पर्चे खरीदे गए। पर्चा दाखिल करने के चलते नामांकन स्थलों के आसपास काफी गहमा-गहमी रही। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed