फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Money being sent to schools, kitchen garden will be ready

विद्यालयों को भेजा जा रहा पैसा, तैयार होगा किचन गार्डन

Thu, 31 Mar 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Money being sent to schools, kitchen garden will be ready
गाजीपुर। दोपहर भोजन में परिषदीय विद्यालयों के छात्र स्कूल की क्यारियों में उगाई गई ताजी सब्जियां खाएंगे। इसके लिए किचन गार्डन बनाए जाएंगे। इसके लिए दो सौ विद्यालयों का चयन किया गया था लेकिन शिक्षा सत्र बीतने के बाद भी किचन गार्डन तैयार नहीं हो सके। अब शासन ने प्रति विद्यालय पांच हजार की दर से धनराशि जारी की है, जिसे विद्यालय के खातों में भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही क्यारियां लहलहाएंगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन तैयार करने की योजना है। इसका मकसद इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को मध्यान्ह भोजन के साथ मौसमी हरी ताजी सब्जियां देना है ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे। जिले में वर्तमान में 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक तथा 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। किचन गार्डन योजना के अंतर्गत सभी विकासखंडों के बारह-बारह सहित कुल दो सौ उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। चहारदीवारी, सबमर्सिबल, विद्युत कनेक्शन, पानी के साथ ही संपर्क मार्ग की सुविधा बेहतर होने के कारण इनका चयन किया गया है। किचन गार्डन के तहत तरोई, बोड़ा, भिंडी, बैंगन आदि सब्जियों की पैदावार की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से प्रति विद्यालय पांच हजार के हिसाब से दस लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी चयनित उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खाते में धनराशि भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बताया कि संबंधित स्कूलों के खातों में धनराशि भेजी जा रही है। जल्द ही किचन गार्डन की योजना पर काम शुरू हो जाएगा। बताया कि इसके अलावा अन्य विद्यालयों में जहां निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध है वहां के शिक्षकों को योजना के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed