फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mohan Bhagwat reached Siddha Peeth Habaram, will stay for 24 hours, deployed in special force security

Ghazipur: सिद्ध पीठ हथियाराम में पहुंचे मोहन भागवत, 24 घंटे रहेंगे, 6 जिलों की स्पेशल फोर्स सुरक्षा में तैनात

Wed, 19 Jul 2023 12:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 19 Jul 2023 12:07 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत गाजीपुर पहुंच गए हैं। वह यहां 24 घंटे तक प्रवास करेंगे। इस दौरान बुढ़िया माता का दर्शन करने के बाद विश्राम करेंगे। चतुर्मास अनुष्ठान के पूजा- पाठ शामिल होंगे।

विज्ञापन
Mohan Bhagwat reached Siddha Peeth Habaram, will stay for 24 hours, deployed in special force security
सिद्ध पीठ हथियाराम में पहुंचे मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पर हो रहे चतुर्मास अनुष्ठान में भाग लेने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंच गए हैं। वह यहां 24 घंटे तक प्रवास करेंगे। इस दौरान बुढ़िया माता का दर्शन करने के बाद विश्राम करेंगे। चतुर्मास अनुष्ठान के पूजा- पाठ शामिल होंगे। शाम पांच बजे शिव संकल्प संवाद में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही रात्रि निवास करेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सर्व सेवा संघ को बड़ा झटका: जमीन का दावा खारिज, भवन ध्वस्तीकरण की तैयारी में जुटा रेलवे प्रशासन
विज्ञापन


दूसरे दिन 20 जुलाई की सुबह नौ ग्रह वाटिका की स्थापना मंगलभवन के पास करेंगे। सुबह नौ बजे हथियाराम मठ जखनिया से मिर्जापुर रवाना होंगे। इस दौरान सुरक्षा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। छह जनपदों की करीब 1200 पुलिस, पीएसी और स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है। मंगलवार को महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज, डीएम आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह सहित जिले के तहसील के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा और बैठक कर दिशा- निर्देश जारी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mohan Bhagwat reached Siddha Peeth Habaram, will stay for 24 hours, deployed in special force security
Varanasi: सिद्ध पीठ हथियाराम में पहुंचे मोहन भागवत, 24 घंटे रहेंगे - फोटो : अमर उजाला
गेस्ट हाउस में नए सोफा लगाए गए हैं। जबकि शिव संकल्प संवाद में उपस्थित लोगों के बैठने के लिए करीब एक हजार कुर्सियां लगाई हैं। जहां संघ प्रमुख लोगों को संबोधित करेंगे। इधर लाइट, पेयजल, फैन की व्यवस्था की गई है। सिद्ध पीठ मठ के अंदर स्टील की रेलिंग से बैरिकेडिंग की गई है। मठ से लगभग 1000 मीटर पर स्थित मंगल भवन और वाटिका को भी सजाया जा रहा है। जहां पर नौ ग्रह वाटिका का संघ प्रमुख स्थापना करेंगे।बलिया, आजमगढ़ ,सोनभद्र ,जौनपुर ,मऊ, चंदौली जिले की पुलिस फोर्स सुरक्षा की कमान संभालने के लिए आ चुकी थी। हथियाराम मठ के दीवालों पर लगे पोस्टर में पिछले बार आए संघ प्रमुख के चित्र को दर्शाया गया है। मठ के बाहर प्रसाद ग्रहण करने का टेंट भी लगाया गया है। हर जगहों काे सुगंधित फूलों से सुसज्जित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed