फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Modi government betrayed the farmers

मोदी सरकार ने दिया किसानों को धोखा

Tue, 26 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 26 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Modi government betrayed the farmers
मोदी सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में अब तक किसानों के साथ विश्वासघात किया है। बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल को देख कई किसानों की हृदयगति रुकने से जान चली गई। बहुत से किसानों ने आत्महत्या कर ली। किसानों को राहत देने के नाम पर कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन


ये बातें अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में हुई सभा में कहीं।

अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले सरजू पांडेय पार्क में धरना देकर किसानों ने मंगलवार का दिन विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया।

 इस दौरान सभा में कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी, कारपोरेट परस्त नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश में कर्ज में डूबे किसानों की सदमे से जान चली गई।
विज्ञापन


फसल बर्बाद होने से तबाह हुए किसानों को अभी तक कोई राहत नहीं दी गई। अच्छे दिन लाने और कालाधन विदेशों से लाकर हर परिवार को 15 लाख रुपये देने, महंगाई रोकने तथा किसानों को लागत का पचास फीसदी बढ़ाकर समर्थन मूल्य देने की बात कर सत्ता में आई सरकार देशी-विदेशी पूंजीपति घरानों के लिए किसानों की जमीन हड़पने पर अमादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नए भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ किसान जान की कीमत लगाकर लड़ेंगे और अपनी जमीन बचाएंगे। कहा कि किसानों की मर्जी के बगैर कोई भी सरकार उनकी जमीन नहीं ले सकती है। जीएम बीजों का खतरा भी देश और किसानों पर मंडरा रहा है। क्योंकि मोदी सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जमीन की गुणवत्ता की चिंता किए बगैर कई अमेरिकी बीज कंपनियों को देश में कारोबार करने की छूट देने का काम कर रही है। सभा को कमलाकर राम, राजेश वनवासी, विजय बहादुर सिंह, मनोज कुशवाहा, आजाद यादव, नंदकिशोर बिंद ने संबोधित किया। इस मौके पर योगेंद्र प्रताप भारती, अमरनाथ पासवान, वीरेंद्र गौतम, सत्येंद्र कुमार प्रजापति, हंसलाल कुशवाहा, ज्ञानचंद्र मौर्य मौजूद थे। संचालन प्रमोद कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed