फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLA welcome on arrival for the first time after joining BJP

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार आगमन पर विधायक का किया स्वागत

Mon, 15 Nov 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
MLA welcome on arrival for the first time after joining BJP
भाजपा में शामिल होने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र सैदपुर में आए विधायक सुभाष पासी का सोमवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वाराणसी गाजीपुर की सीमा राजवाड़ी पुल के पास कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सिधौना से लेकर सैदपुर तक तोरण द्वार बनाए गए थे। चट्टियों पर होर्डिंग और बैनर भी लगाए गए थे। जगह-जगह भाजपा का झंडा भी लहरा रहा था। विधायक के साथ उनके प्रतिनिधि आशु दुबे, अक्षर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीना पासी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मोती पासी, दिनेशलाल निरहुआ एवं राजेंद्र यादव तेतारपुर आदि साथ चल रहे थे। सिधौना में संजीव कुमार सिंह, औड़िहार में ओमप्रकाश सिंह, गिरीशचंद्र, सैदपुर में रघुवंश कुमार सिंह पप्पू, अविनाश चंद्र बरनवाल, बसंत कुमार सेठ, नवीन अग्रवाल, सुधीर पाटिल, विजय बिंद, नीलमणि सिंह, विकास बरनवाल, बृजेश जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed