फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLA Abbas reached ancestral house gate from District Jail on the second day

Ghazipur News: जिला कारागार से दूसरे दिन पैतृक आवास फाटक पहुंचे विधायक अब्बास

Tue, 11 Jun 2024 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
MLA Abbas reached ancestral house gate from District Jail on the second day
मुहम्मदाबाद। मऊ के सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन मंगलवार को जिला कारागार से पैतृक आवास मुहम्मदाबाद फाटक लाया गया। शाम पांच बजे तक आवास फाटक में रहने के बाद शाम छह बजे वे जिला कारागार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

विधायक अब्बास अंसारी के आवास फाटक पर पहुंचते ही वहां पहले से उपस्थित लोगों से उन्होंने मुलाकात की। उस दौरान उन्होंने खैरियत के अलावा कोई अन्य बात नहीं की। इसके बाद घर में चले गए। इस दौरान परिजनों के साथ पूरा दिन रहे। सुरक्षा के दृष्टिकोण फाटक के अंदर और बाहर पुलिस तैनात रही। शाम छह पुन: कारागार के लिए रवाना हो गए। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जिला जेल से जिला कारागार गाजीपुर लाया गया है। इसके पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को बीते 10 अप्रैल को भी पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए पैरोल मिली थी, उन्हें गाजीपुर जिला जेल के बैरक नंबर 10 में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed