{"_id":"625c15a7b6489e3b0c048d3a","slug":"missing-youth-s-body-found-murder-case-registered-ghazipur-news-vns6487383147","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का मिला शव, हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का मिला शव, हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के नखास स्थित कचौड़ी गली में दो दिन से लापता युवक का हत्याकर फेंका शव रविवार को मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। साथ ही मातहतों को घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। हत्या के पीछे मकान खरीद और कब्जे को लेकर विवाद माना जा रहा है। हालांकि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। इधर मृतक के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस हत्यारोपी द्बद्भ नामजद मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
तुलसिया पुल के बहुपुरा निवासी कृष्णा वर्मा (45) बीते 15 अप्रैल से घर से लापता थे। 16 अप्रैल को उसके बड़े भाई नदंलाल ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। वहीं सुबह कचौड़ी गली में कृष्णा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। जानकारी होते ही परिवार के लोग वहां पहुंच गए और शव देखकर रोने- बिलखने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर घटना स्थल का निरीक्षण करने में जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए मृतक के परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में घटना के पीछे मकान की खरीद और उसके कब्जे के मामले में विवाद सामने आया है। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि बीते 16 अप्रैल को मृतक के बड़े भाई ने कोतवाली में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित परिजनों ने बताया था कि मृतक कृष्णा वर्मा बबलू पटवा के साथ गया है। ऐसे में बबलू पटवा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।