फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Missing old man's body found in Ayodhya

लापता वृद्ध का शव अयोध्या मिला

Fri, 30 Sep 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Missing old man's body found in Ayodhya
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बाराचवर निवासी चंद्रिका सिंह बीते 27 सितंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनका शव बीते 29 सितंबर को अयोध्या में मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लाने के लिए ग्रामीणों संग रवाना हो गए।
विज्ञापन

बाराचवर गांव निवासी डाकघर से सेवानिवृत्त लिपिक चंद्रिका सिंह (78) का शव अयोध्या के हनुमान गढ़ी में कुएं से 29 सितंबर की देर शाम बरामद हुआ है। उनके पॉकेट से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर की दवा की पर्ची मिली। उसी पर्ची ने उनकी पहचान बाराचवर निवासी चंद्रिका सिंह के रूप में हुई। वहीं पास के गांव खारा निवासी एक पुलिस कर्मी जिनकी तैनाती अयोध्या में है।
विज्ञापन

उन्होंने शव का फोटो और दवा की पर्ची मृतक के पुत्र बृजेश सिंह के मोबाइल पर भेजा तो परिजन रोने- बिलखने लगे। मालूम हो कि वृद्ध 27 सितंबर की दोपहर बाद घर से लापता हो गए थे। परिवार के लोग समझे की वह गांव में ही आयोजित किसी कार्यक्रम में गए होंगे, शाम तक वापस आ जाएंगे। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी थी। परिजन खोजबीन में जुट गए थे, लेकिन वृद्ध का पता नहीं चल सका। शव लेने के लिए परिवार के लोग अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed