फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Miscreants shot cyclist in leg, referred

Ghazipur News: बदमाशों ने साइकिल सवार के पैर में मारी गोली, रेफर

Fri, 10 Nov 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot cyclist in leg, referred
दुल्लहपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के कनुआन चट्टी के पास बृहस्पतिवार की शाम छह बजे बदमाशों ने साइकिल सवार व्यक्ति के पैर में गोली मार दी। आरोप है कि इसके पहले बदमाशों ने उसके बेटे और रिश्तेदार की डंडे से पिटाई की थी। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। उधर, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नेवादा दुर्गविजय गांव निवासी सुनील राम (40) अपने भतीजे सतेंद्र राम (20) और रिश्तेदार बृजेश (21) के साथ शा को करीब छह बजे साइकिल से घर जा रहे थे। आरोप है कि घर से करीब सात सौ मीटर दूर दो बाइक पर सवार छह की संख्या में बदमाश पहुंचे और रोक लिए। सतेंद्र और बृजेश को डंडे से पीटने लगे। किसी तरह से जान बचाकर दोनों फरार हो गए। जबकि सुनील राम को बदमाशों ने गोली चल दी, जो बाए पैर में लग गई, जिससे वह जमीन पर ही गिर पड़े। वहीं, असलहा लहराते हुए बदमाश जखनिया की तरफ फरार हो गए। उधर, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में शादियाबाद थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि गोली चलने की सूचना काफी देर से मिली है। सुनील के बाए पैर में गोली लगी है, जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। आगे की जांच की जा रही है। घटना में सत्यता क्या है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed